Mahadev Satta Case: सट्टे की काली कमाई का मुंबई म्यूजिक इंडस्ट्री से कनेक्शन? ED की जांच में 15 करोड़ का लेन-देन

Mahadev Satta Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा मामले की जांच में अब नया एंगल सामने आ रही है. प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ED की जांच में इस नेटवर्क के तार मुंबई की म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ता हुआ नजर आ रहा है. जांच एजेंसी को ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि, सट्टे से कमाई गई रकम को म्यूजिक इंडस्ट्री के जरिए ठिकाने लगाने की कोशिश की गई.

जांच में चर्चित नाम सामने आया
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ED की जांच में एक चर्चित नाम सामने आया है, वकील हिमांशु शेखर का. बताया जा रहा है कि वह एक म्यूजिक कंपनी के सह-संस्थापक हैं. आरोप है कि उन्होंने एक मामले को निपटाने के लिए सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लिए थे. यह रकम किस काम के बदले दी गई और इसका इस्तेमाल कहां हुआ, इस पर ईडी बारीकी से पड़ताल कर रही है.

साल 2023 में सौरभ से संपर्क में आए थे
सूत्रों के अनुसार, हिमांशु शेखर वर्ष 2023 में सौरभ चंद्राकर के संपर्क में आए थे.इसके बाद दोनों के बीच कई बार बातचीत और लेन-देन होने की जानकारी जांच एजेंसी को मिली है. वहीं, ईडी इस समय सौरभ चंद्राकर से पूछताछ कर रही है और इस लेन-देन के हर पहलू को खंगाल रही है.ईडी को यह भी लग रहा है कि, रायपुर और बिलासपुर में सट्टे से कमाई गई रकम को अलग-अलग कारोबार में निवेश किया गया है.

बता दें, हाल ही में मामले में ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. टीम ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार कर लिया है.हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पर सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप है. ED का दावा है कि, हिमांशु शेखर ने जज और अधिकारियों को सेट करने के नाम पर यह रकम ली थी. जांच एजेंसी के मुताबिक, वकील ने सौरभ चंद्राकर से मुलाकात कर उसे कानूनी मामलों में मदद दिलाने और अधिकारियों से सेटिंग कराने का झांसा दिया था. इसके बदले मोटी रकम वसूली गई थी.

Check Also

Bilaspur High Court News: पैसे के विवाद में हत्या के आरोपी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने 10 साल की सजा घटाकर जेल में बिताई अवधि तक सीमित की

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बांस के डंडे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *