डोरमैट पर भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाकर बेच रही चीनी ई-कॉमर्स कंपनी, विवाद बढ़ने पर अलीएक्सप्रेस ने प्रोडक्ट हटाया

Lord Jagannath photo on doormat: चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट अलीएक्सप्रेस डोरमैट पर भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाकर बेच रही है. वहीं डोरमैट पर लगी भगवान जगन्नाथ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. ओडिशा की डिप्टी CM प्रवती परिदा चीनी कंपनी अलीएक्सप्रेस से माफी मांगने की मांग की है. वहीं विवाद बढ़ने के बाद चीनी कंपनी ने प्रोडक्ट को हटा लिया है.

‘भगवान जगन्नाथ आत्मा से जुड़े हैं, कंपनी भक्तों से माफी मांगे’
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने मामले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. परिदा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘महाप्रभु जगन्नाथ ओडिया के हर व्यक्ति की आत्मा और भावनाओं से गहराई से जुड़े हैं. मैं चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी अलीएक्सप्रेस की कड़ी आलोचना करती हूं. अलीएक्सप्रेस को इसे तुरंत अपनी लिस्ट से हटाना चाहिए और अपनी इस आपत्तिजनक हरकत के लिए भक्तों से माफी मांगनी चाहिए.’

अलीएक्सप्रेस ने डोरमैट को प्रोडक्ट लिस्ट से हटाया
वहीं विवाद बढ़ने और सोशल मीडिया पर आलोचना होने पर चीनी कंपनी अलीएक्सप्रेस ने डोरमैट को डिलिस्ट कर दिया है. सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक सोफिया कुरैशी की एक पोस्ट का जवाब देते हुए अलीएक्सप्रेस ने इसकी जानकारी दी है. अलीएक्सप्रेस ने लिखा, ‘आपकी सूचना के लिए धन्यवाद. संबंधित प्रोडेक्ट की समीक्षा कर हटा दिया गया है आपके सुझावों से हमें अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. हमें एक सुरक्षित और सम्मानजनक ऑनलाइन अनुभव बनाने में सहयोग देने के लिए आपका धन्यवाद.’

ओडिशा के लोगों गुस्सा
चीनी कंपनी अलीएक्सप्रेस के डोरमैट पर भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाने पर ओडिशा के लोगों में भारी गुस्सा है. वहीं प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भी मामले में चीनी कंपनी की आलोचना की है. उन्होंने चीनी कंपनी से माफी मांगने की मांग की है. साथ ही लोगों ने कंपनी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा है.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *