DM साहब के लिए ऑडिटोरियम जरूरी, जनता नहीं! 13 साल की नाबालिग गायब, शादी का VIDEO आया सामने, परिजन शिकायत लेकर पहुंचे तो जिलाधिकारी रहे नदारद

बहराइच. एक बेदह ही संगीन मामला सामने आया है. बीते 11 मई को 13 वर्षीय नाबालिग अपने घर से गायब हो गई थी. जिसके कुछ दिन बाद उसके शादी का वीडियो सामने आया. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है. विपक्षी अब लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. पुलिस के ढीला रवैय्या को देखते हुए पीड़ित परिजन संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत करने पहुंचे, लेकिन डीएम अक्षय त्रिपाठी नदारद रहे.

बता दें कि नानपारा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के न पहुंचने से फरियादी निराश हुए. ऐसे में अपनी शिकायत लेकर आए ग्राम लालबोझी निवासी छोटकन ने एक गंभीर मामला उठाया. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी 11 मई को घर से गायब हो गई. बाद में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनकी बेटी की शादी सुनील वर्मा के साथ शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दिखाई दी.

समाधान दिवस केवल दिखावा?
वहीं अभी तक लड़की का पता नहीं चला है और विपक्षी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है. हालांकि, वे अपनी समस्या जिलाधिकारी के पास रखना चाहते थे, लेकिन डीएम साहब मौके पर मौजूद नहीं थे. जिससे कई लोगों ने नाराजगी और हताशा जाहिर की. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि समाधान दिवस केवल दिखावा मात्र है?

डीएम ने दिया ये कारण
वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से बात किया गया उन्होंने बताया कि कपूरथला ऑडिटोरियम का उद्घाटन होना था, जिसके चलते आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस नानपारा तहसील में नहीं पहुंच पाए.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *