DGP-IGP Conference: कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आज रायपुर आएंगे पीएम मोदी, CM विष्णु देव साय एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत

DGP-IGP Conference: रायपुर में आज से डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस शुरू होने जा रहा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे.

आज रायपुर आएंगे पीएम मोदी
वहीं इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज रात रायपुर आएंगे. वे रात 7:00 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे. वहीं PM मोदी नवा रायपुर के स्पीकर हाउस M-01 में रुकेंगे. वे 29 और 30 नवंबर को इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे.

CM साय एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत
CM विष्णुदेव साय आज रायपुर में ही रहेंगे. वे मंत्रालय में 12:30 से 02:00 बजे कार्यालयीन कार्य करेंगे. इसके बाद दोपहर 3.00 बजे से 6.00 बजे तक छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 का प्रस्तुतीकरण होगा. सीएम अंजोर विजन 2047 की समीक्षा करेंगे. इसके बाद शाम 7:45 पर रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे. जहां वे PM नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे.

29 और 30 नवंबर को कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे PM मोदी
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 29-30 नवंबर को रायपुर में डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस सम्मेलन में शामिल होंगे. विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग में फोरेंसिक विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे.

Check Also

जगदलपुर के कपड़ा शोरूम की छत पर मिली युवती की लाश, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *