CG Naxalites Arrested : ईनामी नक्सली समेत 3 गिरफ्तार, टिफिन IED बम समेत कई विस्फोटक सामाग्री बरामद

सुकमा. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े 2 लाख रुपए के ईनामी समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से कई विस्फोटक सामाग्री जब्त किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, थाना केरलापाल इलाके में सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक पर 2 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था. पुलिस ने नक्सलियों के कब्जे से टिफिन आईईडी बम और अन्य विस्फोटक पदार्थ को बरामद किया गया. सभी गिरफ्तार नक्सली थाना केरलापाल क्षेत्र के ग्राम गोगुण्डा के निवासी है.

Check Also

“गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई

बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *