Breaking News

कॉलेज छात्राओं से लव जिहाद, रेप, ब्लैकमेलिंग मामलाः SIT जांच कर रहे TI को हटाया, DCP ने किया लाइन अटैच

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टीआईटी कॉलेज छात्राओं से लव जिहाद, रेप और ब्लैकमेलिंग की जांच कर रहे थाना प्रभारी (टीआई) को हटा दिया गया है। मामले में SIT में जांच कर रहे अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को लाइन भेज दिया गया है। मामले में गंभीरता से जांच नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। DCP जोन 1 प्रियंका शुक्ला ने आदेश जारी किया है। महिला आयोग की टीम ने भी जांच पर सवाल उठाए थे।

दरअसल, राजधानी भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोपियों ने धर्म देखकर कर रेप की वारदात को अंजाम दिया था। धर्म देखकर दोस्ती की फिर तीन युवतियों से रेप किया गया। फरहान खान, साहिल खान और अली खान ने पहले नाम बदलकर दोस्ती की थी।

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
बीते दिनों राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सीएम डॉ मोहन यादव को सौंपी थी। आयोग की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का कहना है कि आरोपियों ने छात्राओं को महंगे गिफ्ट और लग्जरी गाड़ियों का लालच देकर फंसाया। इसके बाद नशा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। जांच समिति ने इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क होने की आशंका जताई थी।

Check Also

Narmadapuram Crime News: रेलवे ट्रैक पर मिला पटवारी का शव, स्टेशन की पार्किंग में कार से मिले दो बच्चों के शव

Narmadapuram Crime News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *