Breaking News

फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला 1 और अफगानी नागरिक गिरफ्तार: शनिवार को एटीएस ने सोहबत खान को किया था अरेस्ट, 10 अफगानी नागरिक रह रहे विभिन्न राज्यों में

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में फर्जी पते पर पासपोर्ट बनाने वाला एक और अफगानी नागरिक गिरफ्तार हुआ है। एटीएस ने आरोपी अकबर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। अफगानी नागरिक अकबर 20 साल पहले से भारत में आकर रह रहा है। जाली पासपोर्ट और दस्तावेजों के सहारे रहने वाला दूसरा अफगानी नागरिक गिरफ्तार हुआ है।

इसके पहले शनिवार को एटीएस ने सोहबत खान को जबलपुर से गिरफ्तार किया था। शनिवार को एटीएस ने सोहबत खान समेत चार लोगों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया था। जबलपुर में फर्जी तरीके से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाकर जाली पासपोर्ट जारी करवाए गए थे।

जाली पासपोर्ट के लिए 10 लाख रुपए दिए
जबलपुर से 10 अफगानिस्तानी नागरिकों के जाली पासपोर्ट बनवाने की बात सामने आ रही है। दिनेश गर्ग और महेंद्र कुमार और एक अन्य की मदद से जाली पासपोर्ट और दस्तावेज बनवाए गए थे। जाली पासपोर्ट के लिए 10 लाख रुपए दिए जाने की बात सामने आ रही है। जबलपुर से जाली पासपोर्ट बनवाने वाले 10 अफगानी नागरिक देश के बंगाल, बिहार और झारखंड राज्य में रह रहे हैं।

Check Also

Rape Allegation On Mohammed Kaif: मोहम्मद शमी के भाई कैफ पर रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर 3 साल शोषण का दावा; कोर्ट के आदेश पर FIR

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर एक युवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *