Breaking News

CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को मिलेंगी 15 दिन की छुट्टियां, जानें दशहरा-दिवाली का पूरा शेड्यूल

रायपुर: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं. बता दें, इस बार कुल मिलाकर 15 दिन अवकाश रहेगा.

एक नजर में देखें कब से कब छुट्टियां

  • जारी शेड्यूल के अनुसार -दशहरा अवकाश – 17 से 21 अक्टूबर तक (5 दिन)
  • दीपावली अवकाश – 6 से 10 नवंबर तक (5 दिन)
  • शीतकालीन अवकाश – 24 से 28 दिसंबर तक (5 दिन)

कुल मिलाकर 15 दिनों की छुट्टी
जारी आदेश के मुताबिक 17 से 21 अक्टूबर तक यानी कि 5 दिनों के लिए दशहरा का अवकाश घोषित किया गया है. वहीं, 6 से 10 नवंबर तक यानी कि 5 दिनों के लिए दीपावली का अवकाश विभाग ने घोषित किया है. बात करें सर्दी की छुट्टी की तो शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक यानी कि 5 दिनों के लिए तय किया है. इस तरह कुल मिलाकर तीन चरणों में छात्रों को 15 दिन का अवकाश मिलेगा.

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
स्कूलों में छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. विभाग के आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में यह अवकाश लागू रहेगा. विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश के दौरान किसी भी प्रकार की कक्षाएं संचालित न की जाएं. वहीं, विभाग की ओर से जारी व्यवस्था राज्य की शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी. इसके अलावा D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थान भी इस अवकाश कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किए गए हैं.

Check Also

Raipur News: गौ रक्षा के लिए नगर निगम का घेराव! साधु-संतों, गौठान संचालकों और किन्नर अखाड़े ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ रक्षा की मांग को लेकर साधु-संतों, किन्नर अखाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *