Breaking News

Indore News: लव जिहाद मामले में फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी को पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया, संपत्ति कुर्की की भी तैयारी

Indore News: इंदौर में धर्मांतरण और लव जिहाद के लिए फंडिंग के मामले में फरार चल रहे पार्षद अनवर कादरी को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. पार्षद पर FIR दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा है. पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है.

मछली परिवार से कनेक्शन आए सामने
फरार पार्षद अनवर कादरी का भोपाल के मछली परिवार से कनेक्शन सामने आया है. कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत ने धर्मांतरण और लव जिहाद के लिए करोड़ों की फंडिंग की थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मछली परिवार के कारोबार के पैसों का अनवर कादरी लव जिहाद और धर्मांतरण में इस्तेमाल करता था. जांच एजेंसियां विदेशों से फंडिंग की भी जांच कर रही हैं.

इसके साथ ही पुलिस कादरी से जुड़े एसोसिएट से भी पूछताछ कर रही है. जीरापुर फिशरीज के फर्म की भी जांच हो रही है. इसके अलावा पुलिस को विदेशों से फंडिंग होने की भी जानकारी मिली है. जिसको लेकर शीर्ष एजेंसी जांच कर रही है. पुलिस को अनवर के खाते से एक बड़ा ट्रांजेक्शन मिला है.

बेटी आयशा पर एक और FIR दर्ज
अनवर कादरी की बेटी आयशा कादरी पर एक और FIR दर्ज की गई है. वहीं पहली FIR में उसे जमानत मिल चुकी है. इससे पहले आयशा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था. आयशा पर आरोप था कि उसने अनवर कादरी को छिपने में मदद की थी. उसे फर्जी सिम कार्ड भी दिलवाए थे.

20 हजार का इनाम घोषित
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के विदेश भागने की आशंका है. इसको लेकर पुलिस ने अनवर कादरी को लुकआउट नोटिस जारी किया है. एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है.

Check Also

amit-shah-slams-mallikarjun-kharge-over-abusive-remarks-pm-modi-father-calling-it-congress-frustration-from-continuous-poll-losses

‘मोदी का बाप भी जाएगा’, खरगे के बयान पर बवाल, अमित शाह बोले- गाली-गलौज पर उतरी कांग्रेस

Mallikarjun Kharge Abusive Remark on PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *