Gariaband Ghatarani Waterfall: घटारानी वाटरफॉल में बदमाशों का आतंक, लड़कियों के साथ सरेआम किया ऐसा काम, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

राजिम: गरियाबंद जिला इन दिनों पर्यटकों की भीड़ से गुलजार है। घटारानी मंदिर की 40 फीट की ऊंचाई से गिरते झरने का पानी हर किसी को मोह रहा है। इसके साथ ही मां घटारानी का मंदिर आस्था का केंद्र है, जो इस जगह को और भी आकर्षक बनाता है। यहां रोजाना सैंकड़ों की तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे आसामाजिक तत्व भी हैं, जो इन पर्यटकों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं ये लोग वाटरफॉल में हुड़दंग भी कर रहे हैं। ऐसे की एक मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीतें दिनों कुछ बदमाशों ने घटारानी मंदिर व वाटरफॉल दीदार करने आए दंबगई दिखाते हुए पर्यटकों के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं महिलाओं और युवतियों के साथ भी अभद्रता की थी और उनके साथ भी हाथापाई की थी। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत फिंगेश्वर थाने में की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पर्यटकों के साथ मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक दंबगई दिखाते हुए पर्यटकों के साथ मारपीट कर रहे हैं। फिलहाल फिंगेश्वर थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Check Also

Durg 4 Crore Cash Case: चार करोड़ रुपये पर गुजरात की महिला कारोबारी ने ठोका दावा, दुर्ग कोर्ट ने लौटाने से किया इनकार

Durg 4 Crore Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में टैंपो में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *