MP News: बिजली चोरी की तो लगेंगे झटके! इंदौर-उज्जैन समेत 6 शहरों में खुलेंगे बिजली थाने

MP News: मध्य प्रदेश में बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. भोपाल- इंदौर और उज्जैन समेत 6 शहरों मे बिजली थाने खुलेंगे. थाने में पुलिस टीम को तैनात किया जाएगा, जो बिजली चोरी करने वालों और बिल ना देने वालों से वसूली करेगी. बिजली थाने खोलने को लेकर शासन से मंजूरी भी मिल चुकी है.

गुजरात मॉडल की तरह होगी कार्रवाई
गुजरात मॉडल की तरह ही मध्य प्रदेश सरकार भी राज्य में बिजली थाने खोलेगी. गुजरात में भी बिजली का बिल ना चुकाने वालों पर बिजली थाने की पुलिस कार्रवाई करती है. ठीक उसी तरह अब मध्य प्रदेश में होगा. बिजली थाने का मकसद बिजली चोरी को रोकना, बिजली बिल ना देने वालों से वसूली करना और बिजली कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर FIR दर्ज करना होगा.

3-4 महीने में बिजली थाने का संचालन शुरू हो जाएगा
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुताबिक अनुमान के हिसाब से सबसे पहले इंदौर और उज्जैन में 3-4 महीने में बिजली थाने का संचालन शुरू हो जाएगा. पहले चरण में इंदौर, उज्जैन के अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में बिजली थाने शुरू किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि एक बिजली थाने को तैयार करने में 30 लाख रुपये तक खर्च किए जाएंगे.

हर थाने पर होंगे 10 पुलिसकर्मी
अभी शुरुआती चरण में मध्य प्रदेश के 6 शहरों में बिजली थाने शुरू किए जाएंगे. लेकिन आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में बिजली थाने खोलने की योजना बनाई जा रही है. प्रत्येक थाने में 10 पुलिसकर्मी होंगे. इनमें एक TI, 2 ASI, 5 पुलिसकर्मी, एक डेटा ऑपरेटर, एक सहायक उपनिरीक्षक होंगे. महिला और पुरुष दोनों ही कर्मचारियों की तैनाती थाने में की जाएगी.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *