कूलर बना काल! गर्मी से बचने घर में चल रहा था कूलर, जरा सी चूक और चली गई बच्ची की जान

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दर्दनाक हादसा हो गया। जरा सी चूक से एक बच्ची की जान चली गई। मासूम के साथ ऐसी घटना हुई, जिसकी टीस जिंदगी भर परिजनों को सताएगी। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है.

दरअसल, भोपाल के ईदगाह हिल्स से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गर्मी से बचने के लिए घर के अंदर चल रहा कूलर 2 साल की बच्ची के लिए काल बन गया। करंट लगने से अजरा नाम के मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजरा घर में खेल रही थी। इस दौरान लोहे के कूलर से करंट लग गया।

करंट लगने के बाद अजरा बेसुध हो गई। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया था। कूलर ने अजरा के परिवार को जिंदगी भर का न भूलने वाला गम दे दिया। इस घटना से घर में मातम पसरा हुआ है।

गर्मी के दिनों में अधिकांश घरों में लोहे (टीना) के कूलर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके पास लोहे से बना हुआ कूलर है और आप उसे घर के अंदर ही रखकर चलाते हैं तो सावधान हो जाइए। क्यों कि लोहे के कूलर में अचानक करंट आने की आशंका रहती है। ऐसे में ध्यान रहे कि घर पर खेलते-खेलते बच्चे कूलर के पास न जाए। भीषण गर्मी भगाने वाला यह कूलर जानलेवा भी हो सकता है।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *