बिहार में भारी सियासी बवाल: कांग्रेस कार्यालय पर लहराया बीजेपी का झंडा, पार्टी नेताओं में आक्रोश का माहौल

Bihar News: बिहार के खगड़िया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। दरअसल जिले में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर किसी ने भाजपा का झंडा फहरा दिया, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरा मामला परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र का बताया जा रहा है। कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी का झंडा फहरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस दफ्तर पर फहराया बीजेपी का झंडा
घटना का वीडियो सामने आते ही जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी की गरिमा, लोकतांत्रिक मर्यादा व राजनीतिक शिष्टाचार पर हमला बताया। उनका कहना है कि, कांग्रेस कार्यालय लोकतंत्र, आजादी और संविधान की विचारधारा का प्रतीक है। उसके ऊपर किसी दूसरी पार्टी का झंडा लगाया जाना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह राजनीतिक पराकाष्ठा है। उन्होंने इस मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिले में चर्चा का विषय बना वायरल वीडियो
हालांकि कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी का झंडा किसने लगाया? दूसरी पार्टी के कार्यालय पर किसी अन्य पार्टी का झंडा लगाने के पीछे क्या मकसथ था? इस संबंध में कोई भी जानकारी सामने अभी तक नहीं आई है। फिलहाल यह मामला पूरे जिले और प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Check Also

Indore: इंदौर के पटेल ब्रिज के नीचे विधायक गोलू शुक्ला की बस में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Indore News: इंदौर के पटेल ब्रिज के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *