Breaking News

Raipur: ‘न्यूड पार्टी’ केस में बड़ी कार्रवाई, प्रमोटर आदर्श अग्रवाल एमपी से हुआ गिरफ्तार

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ के पोस्टर सामने आने आने के बाद से बवाल मचा हुआ है. वहीं इस मामले में पुलिस ने इस पार्टी के प्रमोटर आदर्श अग्रवाल को एमपी से गिरफ्तार कर लिया है.

‘न्यूड पार्टी’ का प्रमोटर आदर्श अग्रवाल गिरफ्तार
आरोपी आदर्श अग्रवाल न्यूड पार्टी का आमंत्रण का प्रचार प्रसार कर रहा था. आरोपी ने इंस्टाग्राम पर sinful_writer1 नाम से पेज बनाया था. ये एमपी के अनुपपुर जिले के बिजूरी का रहने वाला है. जिसकी उम्र 20 साल है. वहीं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर ये कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी से आईफोन बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है. वहीं एक अन्य आरोपी की भी तलाश कि जा रही है.

रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ पर मचा बवाल
दरअसल कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट के जरिए रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर शेयर किया गया था. इस पार्टी के 21 सितंबर को होने की चर्चा थी. साथ ही यह पार्टी 18+ एज ग्रुप कैटेगरी के बताई गई थी. इतना ही नहीं पार्टी में शामिल होने के लिए युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आने का इनविटेशन दिया गया था.

पोस्टर वायरल होते ही मचा बवाल
इस पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसके बाद बवाल मच गया. वायरल पोस्टर में पार्टी की लोकेशन और फीस की भी डिटेल दी गई. वायरल पोस्टर में इस पार्टी को अलग-अलग नाम दिया गया था. साथ ही दावा किया जा रहा थी कि आयोजन में पूल पार्टी होगी. यह भी दावा किया गया है कि ड्रग्स परोसे जाएंगे.

Check Also

छत्तीसगढ़ में गहराया बिजली संकट, चार राज्यों से खरीदनी पड़ रही, ग्रामीण इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में बेहिसाब कटौती, प्रबंधन से जुड़े अफसरों की मनमानी से बेहाल हुआ सरप्लस बिजली वाला राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी के चलते खासकर पीक आवर्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *