रायपुर में जानलेवा हमला करने वाले कट्टा के साथ अरेस्ट:लोहे के पाइप से युवक का सिर फोड़े थे, जिंदा कारतूस और कट्टा भी जब्त

राजधानी रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट हुए हैं। आरोपियों ने युवक के सिर पर लोहे के पाइप से हमला किया था। गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, प्रकाश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि वह सुदेश नगर उरला में परिवार के साथ रहता है। बेटा अजय साहु उर्फ जागेश्वर साहू अपने दोस्त अजय वर्मा, अच्छु उर्फ चिचड, गोलु उर्फ मंडला और राजू धृतलहरे के साथ घूमने गया था।

युवक के दोस्त ने पिता को दी जानकारी
इस बीच विकास वर्मा ने पिता को बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे अजय तेन्दुवा रामा टीएमटी के पास घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे बीरगांव के एक अस्पताल भर्ती कराया है। सिर में गंभीर चोंटें आई हैं। इस मामले में घायल अजय ने बताया कि उसका कुछ लड़कों के साथ गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने CCTV कैमरे की मदद से आरोपी सोहेल राणा और दिलशाद अंसारी की तलाश कर उन्हें पकड़ा।

देसी कट्टा दिखाकर दोस्तों को डराया
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन उनका आमना-सामना अजय साहू और उसके दोस्तों के साथ हुआ था। फिर आपस में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई थी। इसी दौरान आरोपी अपने पास रखें देसी कट्टा निकालकर डरा धमका रहे थे, जिससे अजय साहू के दोस्त वहां से भाग गए। इसके बाद उन्होंने लोहे के पाइप से अजय के सिर पर हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कट्टा, 2 जिंदा कारतूस बाइक जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

Check Also

Raipur News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 49.52 करोड़ का ओवरब्रिज, अमलीडीह से द्रोणाचार्य स्कूल तक जाम से मिलेगी राहत

Raipur Local News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. अब रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *