CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से CM साय ने की मुलाकात, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. इसके पहले उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से CM साय ने की मुलाकात
दरअसल, सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम होने जा रहा है. इसे लेकर CM विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. इसके वे आलावा उपराष्ट्रपति व अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से CM साय ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान रक्षा मंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि बिलासपुर के निकट राज्य सरकार ने वर्ष 2012 में भारतीय सेना को लगभग 1000 एकड़ भूमि सौंपी थी. यह भूमि वर्तमान में सेना के पास है, परंतु किसी सक्रिय परियोजना में उपयोग नहीं हो रही. मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि यदि इस भूमि का उपयोग रक्षा उत्पादन से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों, अनुसंधान केंद्रों या उपकरण निर्माण पार्कों की स्थापना में किया जाए, तो यह न केवल क्षेत्रीय विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि देश के रक्षा उद्योग नेटवर्क को भी सशक्त बनाएगा.

Check Also

Durg 4 Crore Cash Case: चार करोड़ रुपये पर गुजरात की महिला कारोबारी ने ठोका दावा, दुर्ग कोर्ट ने लौटाने से किया इनकार

Durg 4 Crore Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में टैंपो में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *