महिला भिखारी निकली लखपति ! कूड़े के ढेर में छिपाए थे इतने रुपये, गिनते-गिनते छूटे लोगों के पसीने

कर्नाटक के मंगलौर में उस समय लोग दंग रह गए, जब एक महिला भिखारी के पास से लाखों रुपए की रकम बरामद हुई. महिला ने पैसे कूड़े में छिपाये हुए थे. फिलहाल पैसे और महिला की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने का आश्वासन दिया है. जानकारी के अनुसार मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा से एक दिव्यांग महिला भिखारी जो कि दिमागी रूप से भी कमजोर बताई गई है.

वह लगभग 13 वर्षों से एक मकान के बाहर रहती थी. बीते रोज मोहल्ले के लोगों ने उसे वहां से हटाने का प्रयास किया तो कूड़ेदान के पास रखे कुछ कट्टे उसने अपने पास छिपा लिए. साथ ही सुबह से शाम तक महिला उन कट्टों को अपने पास चिपका कर बैठी रही.

लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसकी तलाशी ली तो उसके झोले से काफी रकम बरामद हुई. जिसमें काफी संख्या में नोट और सिक्के मिले. जिसके बाद लोगों ने पैसों की गिनती शुरू की तो पैसे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे थे. बरामद हुई राशि एक लाख से ऊपर की बताई गई है. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा और इसके पास से बरामद रुपयों को किसी जरूरतमंद को दे दिया जाएगा.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *