CG NEWS: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 15 फीट ऊंचे स्मारक को बुलडोजर से किया ध्वस्त…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक को ध्वस्त कर बड़ी सफलता हासिल की है. थाना तर्रेम क्षेत्र के ग्राम गोटुमपल्ली में डीआरजी, थाना तर्रेम पुलिस, सीआरपीएफ-153वीं और सीआरपीएफ-168वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल को गोटुमपल्ली के सघन जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित करीब 15 फीट ऊंचा स्मारक मिला. सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जमींदोज कर दिया.

पुलिस के अनुसार, यह स्मारक माओवादियों ने अपने मारे गए सदस्यों की याद में ग्रामीणों पर दबाव डालकर बनवाया था. इसका उपयोग ग्रामीणों में भय का वातावरण बनाने और अपने संगठन के प्रचार के लिए किया जा रहा था.

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में माओवादियों के मनोबल पर प्रभाव पड़ा है और स्थानीय लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.

Check Also

“गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई

बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *