‘संसद में कम से कम 470 सीट जब मिलेगी…’ भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के सवाल पर बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य इन दिनों छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में श्रीमद् भागवत कथा के लिए पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर बहुत अच्छा लगा. इसके अलावा भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संसद में कम से कम 470 सीट जब मिलेगी , तब हम संविधान में परिवर्तन कर पाएंगे.

‘संसद में कम से कम 470 सीट जब मिलेगी…’
पद्मविभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने 7 दिनों तक छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में भागवत कथा की. कथा के समापन के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने विस्तार न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा- ‘छत्तीसगढ़ आकर बहुत अच्छा लगा. महारानी कौशल्या के मायके आए हैं. राम मंदिर के बाद काशी विश्वनाथ भी मिलेगा, कृष्ण जन्मभूमि भी मिलेगी. वहीं, भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संसद में कम से कम 470 सीट जब मिलेगी, तब हम संविधान में परिवर्तन कर पाएंगे.

मिसेज CM कौशल्या देवी साय पहुंचीं
कथा समापन के एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिए CM विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय भी पहुंचीं. उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर रामभद्राचार्य जी ने कौशल्या देवी साय को रामचरितमानस की धार्मिक पुस्तक भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया. इस दौरान कौशल्या देवी साय ने कहा- ‘जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का सान्निध्य प्राप्त करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है.’ बता दें कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जो रामभद्राचार्य जी के प्रवचन से अभिभूत नजर आए. उनकी कथा को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *