IND vs PAK: एक बार फिर होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, राइजिंग एशिया कप में इस दिन होगा मुकाबला

IND vs PAK: अब फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच एक और भिड़ंत देखने को मिलने वाली है. जल्द ही राइजिंग एशिया कप में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच 16 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस साल भारत ने पाकिस्तान से एशिया कप 2025 में 3 और वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में एक मुकाबला हुआ है. अब दोनों देशों की ए टीमें भी भिड़ने जा रही हैं.

इस साल का 5वां मैच
भारतीय टीम का इस साल पाकिस्तान से कई बार आमना-सामना हुआ है. लेकिन एक भी बार भारत को मात नहीं मिली है. पहले चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में भारतीय टीम लगातार पाकिस्तान को पछाड़ रही है. इसके बाद हाल ही में खत्म हुए वुमेंस वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत हासिल की.

जितेश को मिली कमान
इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान जितेश शर्मा और नमन धीर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. टीम में युवा वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. इस टीम में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. टीम में शामिल कई खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. इनमें वैभव सूर्यवंशी, प्रिंयाश आर्या, सुयश शर्मा, नेहाल बढेरा, आशुतोष शर्मा और रमनदीप सिंह के नाम शामिल हैं.

राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारत की टीम
प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा.

स्टैंड बाय- गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद

Check Also

MP News: जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

MP News: मध्यप्रदेश के जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न को सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *