CG News: अमित बघेल के करीबियों के घर पुलिस की दबिश, क्रांति सेना प्रमुख की तलाश तेज

CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. रविवार की देर रात पुलिस ने कई स्थानों और उनके करीबियों के घर ने छापा मारा.

अमित बघेल के करीबियों के घर पुलिस की दबिश
पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल के करीबियों के घर पर दबिश दी. वहीं क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की तलाशी के लिए पुलिस की कई टीम लगी हुई है.

वहीं पुलिस दबिश पर एसएसपी डॉ लाल उमेंद सिंह ने कहा- अमित बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली में एफआईआर दर्ज है. उसी संबंध में गिरफ्तारी की जानी है. बीती रात उनके करीबियों के घर दबिश दी गई. अलग से टीमें भी प्रदेश और प्रदेश के बाहर भेजी गई है. एसएसपी ने अनावश्यक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर प्रचारित न करने और प्रदेश में शांतिपूर्ण वातावरण बनाने की अपील भी की है.

ऐसे शुरू हुआ विवाद
हाल ही में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने एक बयान दिया था. अमित बघेल ने सिंधी हिंदू समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के प्रति अत्यंत असंवेदनशील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था. इसके साथ ही, उन्होंने अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे देश के महान राष्ट्रनायकों के प्रति भी अनुचित टिप्पणी की थी.

सिंधी समाज ने जताया विरोध
अमित बघेल की इन्हीं टिप्पणियों के बाद से अग्रवाल और सिंधी समाज उद्वेलित है. छत्तीसगढ़ में अग्रवाल और सिंधी समाज लगातार अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। समाज के लोगों ने अलग-अलग जिलों के थानों में अमित बघेल की शिकायत करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है.

Check Also

Mahtari Vandan Yojana: कब आएगी महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त, इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें

Mahtari Vandan Yojana 30th Installation Date: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *