Bilaspur Train Accident: रेल हादसे में घायल कॉलेज छात्रा की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या हुई 12

Bilaspur Train Accident: 4 नवंबर को लालखदान में हुए ट्रेन हादसे में घायल डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

रेल हादसे में एक और कॉलेज छात्रा की दौरान मौत
महविश का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह बिलासपुर के डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी गणित की नियमित छात्रा थी. अब रेल हादसे में मौत की संख्या बढ़कर 12 हो चुकी है.

भाई की शादी से वापस आ रही थी छात्रा
जानकारी के मुताबिक, महविश अपने चचेरे भाई की शादी के लिए अपने घर जांजगीर गई हुई थी. 4 नवंबर को छात्रा कोरबा-बिलासपुर मेमू से बिलासपुर आ रही थी. मेमू ट्रेन लालखदान के बाद मालगाड़ी से टकरा गई.

वह ट्रेन के महिला कोच में सवार थी. भीषण हादसे में उसके दोनों पैर लोहे के एंगल के नीचे दब गए थे. उसके पैर पर मल्टीपल फ्रैक्चर थे. झटका लगने से कॉलर बोन और पसली के चार हड्डियां भी फ्रैक्चर हुई थीं. हादसे के बाद तुरंत बाद उसे सिम्स अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने अपोलो रेफर कर दिया था. एक सप्ताह से डॉक्टर लगातार महविश का इलाज कर रहे थे.

Check Also

Mahadev Satta App Case: ओमान से भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर, आज रायपुर की CBI कोर्ट में होगी पेशी

CG Mahadev Satta App Ghotala: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *