भोपाल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 68 लाख की धोखाधड़ी, आरोपियों ने किया डिजिटल अरेस्ट, पुलिस जांच में जुटी

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिटायर्ड बैंक मैनेजर के साथ 68 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पति-पत्नी को डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनसे पैसे ठग लिए. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड बैंक मैनेजर दयाराम देशमुख (65 साल) शाहपुरा में रहते हैं. उनके बेटे पीयूष देशमुख ने बताया कि पिता बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के रिटायर्ड मैनेजर हैं. बेटे ने आगे बताया कि सोमवार (17 नवंबर) को अज्ञात मोबाइल धारक ने उन्हें कॉल किया. आरोपियों ने खुद को भोपाल पुलिस अधिकारी बताकर उनके कार्यकाल के दौरान हुए चार करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजने की धमकी दी.

सुरक्षा राशि कहकर ट्रांसफर कराए पैसे
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बहन को जान का खतरा होने की चेतावनी दी. पूरी बात पीड़ित ने अपनी पत्नी को बता दी. इसके बाद आरोपियों ने जांच का झांसा देकर देशमुख दंपति को डिजिटल अरेस्ट में रखा. पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने दबाव बनाकर सिग्नल एप डाउनलोड करवाया, वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे पूछताछ की गई. आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर बैठे हुए थे. सुरक्षा राशि कहकर आरोपियों ने धीरे-धीरे पीड़ित से पैसे ट्रांसफर कराए. देशमुख दंपति ने स्टेट साइबर सेल में इस बारे में गुरुवार को शिकायत की थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *