Milind Soman ने बिना वर्कआउट के कम किया 6 किलो वजन, कहा- शानदार एक्सपीरियंस…

एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अक्सर अपने फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. लोग उनको फिटनेस आइकन भी कहते हैं. इसी महीने की 4 तारीख को वो 60 साल के हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें एक ऐसे डाइट ट्रिक का पता चला, जिसकी मदद से उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 किलो वजन कम कर लिया है. इसके लिए उन्होंने कोई वर्कआउट नहीं किया है. अपनी लाइफस्टाइल में एक छोटा सा डाइट चेंज है. ये एक्सपेरिमेंट उनके लिए कमाल का साबित हुआ है.

बता दें कि मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में 59 साल की उम्र में पहली बार इंटरमिटेंट फास्टिंग ट्राय की. ‘मेड इन इंडिया’ फेम मॉडल ने बताया कि इस डाइट ने उनके लिए कमाल कर दिया. उन्होंने कहा- ‘मैंने इसे सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू किया था. पिछले नवंबर मैंने इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू की, बस ये देखने के लिए कि इसका असर कैसा होगा. मुझे ये शानदार लगा. सच में बेहद अच्छा एक्सपीरियंस था.’

एक्टर ने हंसते हुए बताया- ‘असल में मेरा 6-7 किलो वजन कम हो गया, जबकि मुझे लगा ही नहीं कि मुझे इतना वजन कम करना था. मैं तो हमेशा सोचता था कि मैं परफेक्ट हूं और आसपास के लोग भी यही कहते थे. लेकिन 6 किलो कम होने के बाद मेरे अंदर ज्यादा एनर्जी थी और मैं ज्यादा अलर्ट महसूस कर रहा था. ये बहुत ही पॉजिटिव अनुभव था. हालांकि, मैंने इसे दोबारा शुरू नहीं किया है, लेकिन ये एक्सपीरियंस वाकई शानदार था. फिलहाल मैं इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं कर रहा हूं, क्योंकि आगे हमारा फुल आयरनमैन इवेंट आने वाला है.’

पैकेज्ड फूड से रहते हैं दूर
बता दें कि मिलिंद सोमन ने कहा कि वो पैकेज्ड फूड से जितना हो सके दूर रहते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि उनके खाने में पैकेज्ड चीजें बिल्कुल जीरो हैं. हालांकि, कभी-कभी उनकी पत्नी अंकिता कोंवर पैकेज्ड फूड खा लेती हैं, लेकिन वो खुद इसके बहुत बड़े फैन नहीं हैं. हालांकि, वो (अंकिता) भी ये ध्यान रखती हैं कि पैकेज्ड फूड उनकी डाइट का रोजाना वाला हिस्सा न बने.

Check Also

Asian Games 2026: आखिरी 45 सेकंड में अभिषेक का गोल, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

Men’s Hockey Team Into Finals:एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी इवेंट में भारत ने पाकिस्तान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *