Jabalpur Panagar Theft Case: 45 लाख की नकबजनी का खुलासा, 30 तोला सोना-चांदी बरामद; महिला समेत 3 गिरफ्तार

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में हुई 45 लाख रुपये की नकबजनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी गए 30 तोला सोने और भारी मात्रा में चांदी के जेवर पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

केवला-केवलारी गांव के रहने वाले हैं आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक चौबे, आशीष चौबे और ज्योति चौबे के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी पनागर क्षेत्र के ग्राम केवला-केवलारी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा मशरूका यानि 30 तोला सोना और चांदी के आभूषण बरामद कर लिया है।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आशीष चौबे के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, चोरी और एक्सीडेंट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।

Check Also

₹18,999 में Realme का 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले और Dimensity प्रोसेसर के साथ मिल रहा शानदार ऑफर

नई दिल्ली। अगर आप भी नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *