Breaking News

Pilibhit Road Accident: बेकाबू डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 2 बच्चे घायल

पीलीभीत. पूरनपुर-खुटार हाईवे पर सोमवार दोपहर चीनी मिल के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी. कार में उत्तराखंड के शक्ति फार्म से उत्तर प्रदेश के पलिया जा रहा एक परिवार सवार था. हादसे में कार चालक समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं.

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शक्ति फार्म निवासी साधना गायन (45), उनकी सास (65) और देवर तारक (35) के रूप में हुई है. हादसे के समय कार तारक चला रहे थे.

दो बच्चे घायल
दुर्घटना में साधना की 16 वर्षीय बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल हुई है. उनका 14 वर्षीय बेटा सनातनु भी हादसे में चोटिल हुआ है. स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से दोनों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां खुशबू की हालत गंभीर बनी हुई है.

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार चला रहे तारक स्टेयरिंग के बीच फंस गए थे. पुलिस टीम ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

जांच में जुटी पुलिस
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद शक्ति फार्म में उनके परिजनों के बीच शोक का माहौल है. पूरनपुर के क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. डंपर और कार को भी कब्जे में लिया गया है. सीओ के मुताबिक, हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है. घायल दोनों बच्चों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है.

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *