Breaking News

Khajuraho Crime: टॉफी का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल/छतरपुर। खजुराहो थाना क्षेत्र से एक शर्मसार मामला सामने आया है। यहां आंगनवाड़ी से घर लौट रही एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टॉफी का लालच देकर की वारदात
जानकारी के अनुसार घटना 24 सितंबर की है। परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची आंगनवाड़ी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। घर पहुंचने पर जब बच्ची ने आपबीती बताई तो परिजन तुरंत थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल में
एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी हरि रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।Khajuraho Crime: टॉफी का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Check Also

Delhi CJP Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *