तेज रफ्तार का कहर, ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में चरखारी मेला ड्यूटी समाप्त कर बाइक से लौट रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौलीतीर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने पर उनकी मौके पर ही जान चली गई।

हमीरपुर पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के चनहट गांव निवासी 36 वर्षीय नंदकिशोर पांडेय के रूप में हुई है, जो जनपद महोबा के कबरई थाना में तैनात थे। घटना से परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also

तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, वजह जान रह जाएंगे हैरान

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल से सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *