Breaking News

MP News: सीएम मोहन यादव किसानों को वितरित करेंगे राहत राशि, शाम को असम रवाना होंगे

MP News: CM मोहन यादव आज किसानों को बड़ी सौगात देने वाले हैं. जहां वे सुबह 11 बजे किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे. प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति की राहत राशि ट्रांसफर करेंगे.

मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर करेंगे. दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम पथ गमन एवं भगवान श्रीराम राजा लोक ओरछा की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद 7 बजे असम के लिए रवाना होंगे. रात 9 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे, यही रात्रि विश्राम भी करेंगे.

शाम को असम रवाना होंगे CM मोहन यादव
CM मोहन यादव आज शाम 7 बजे भोपाल से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे. जहां गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट राज्यों के निवेशकों से चर्चा करेंगे. इसके तहत वे नॉर्थ ईस्ट राज्यों के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश करने निमंत्रण देंगे. इस दौरान नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों के उद्योगपतियों के साथ CM की बैठक होगी.

Check Also

मप्र में प्रमोशन की शर्तों में एकमुश्त छूट की मांग: अगली DPC में बाहर होंगे लाखों एम्प्लॉइज, अधिकारी-कर्मचारी संघ ने कहा- सितंबर 2026, जनवरी 2027 में मिले ड्यू पदोन्नति

MP Promotion 2026: मध्यप्रदेश के करीब 1 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *