Rajasthan News: राजस्थान में पेट्रोल डालकर युवक-युवती को जिंदा जलाने की कोशिश!

Rajasthan News: प्रदेश की राजधानी से लगे दूदू के बाडोलाव गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. करीब दो बजे कुछ लोग एक युवक और एक युवती के घर के पास पहुंचे, उन पर पेट्रोल फेंका और उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की.

आग की लपटों में घिरे दोनों किसी तरह बाहर निकल पाए, लेकिन तब तक काफी हद तक झुलस चुके थे. गांव वालों ने तुरंत पुलिस को खबर दी और दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत बेहद नाजुक है.

सूचना मिलते ही दूदू पुलिस हरकत में आई. रात में ही अधिकारियों की टीम गांव पहुंची. घटनास्थल की जांच पड़ताल के बीच पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि दोनों पीड़ितों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *