इंडिगो का बिगड़ा चेक-इन सिस्टम, 130 से ज्यादा उड़ानें रद्द, इंदौर में 16 फ्लाइट्स कैंसिल

Inodre News: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय गंभीर परिचालन संकट से गुजर रही है. बुधवार को 130 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिसमें अकेले बेंगलुरु से 42, दिल्ली से 38, मुंबई से 33, हैदराबाद से 19 और इंदौर से 16 फ्लाइट शामिल रहीं. कई सौ उड़ानों में देरी भी हुई, जिससे दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, हैदराबाद और वाराणसी जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को लंबी कतारों में इंतज़ार करना पड़ा. पिछले दो दिनों में 200 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं.

एयरपोर्ट्स पर फेल हुआ ऑटोमेटिक चेक-इन सिस्‍टम
कंपनी के मुताबिक क्रू की कमी, सर्दियों में बढ़े एयर ट्रैफिक, नई ड्यूटी टाइमिंग नियमावली और कुछ जगहों पर तकनीकी दिक्कतों के कारण यह संकट खड़ा हुआ है. बुधवार को देश के कई एयरपोर्ट्स पर ऑटोमेटिक चेक-इन सिस्टम फेल होने से इंडिगो ही नहीं, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर भी असर पड़ा. बाद में मैनुअल चेक-इन से स्थिति काबू में लाई गई.

Check Also

Maihar Crime News: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म और फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना पुलिस ने कॉलेज में पढ़ने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *