नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार : जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम सिंधौरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रतिमा बंजारे (29 साल) के रूप में हुई है। उनका शव सोमवार (15 दिसंबर) शाम को घर के बिस्तर पर मिला।

मृतका के पति राजू, जो मजदूरी करते हैं, उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को काम से लौटने पर प्रतिमा घर में अचेत अवस्था में मिली। पहले उन्हें लगा कि वह सो रही हैं, लेकिन उठाने का प्रयास करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तत्काल गांव के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पति ने उसी शाम ससुराल पक्ष को घटना की सूचना दी।

मायके वालों ने थाने में दर्ज की शिकायत
अगले दिन सुबह मायके वाले सिंधौरा पहुंचे और बेटी की मौत पर संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टेम किया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

दूसरी शादी को 6 महीने हुए थे
पुलिस के अनुसार, प्रतिमा राजू की दूसरी पत्नी थीं और उनकी शादी को मात्र 6 महीने हुए थे। इससे पहले प्रतिमा का विवाह जरोद गांव में हुआ था। थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने जानकारी दी कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को एक और छुट्टी, देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *