मध्य प्रदेश: पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था पति, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर काट डाला नाक कान

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चरित्र शंका के चलते चाकू से महिला के नाक, कान और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे महिला की नाक, कान और स्तन कट गए और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सारंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालात देखते हुए उसे शाजापुर रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है।

लीमाचौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के पाडल्यामाताजी गांव में रहने वाली 35 वर्षीय सावित्री बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वो मंगलवार को अपने मायके से ससुराल आई थी। तभी पति कमल वर्मा गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने मेरे चरित्र पर आरोप लगाते हुए मारपीट की और इसके बाद घर में ही रखे चाकू को उठाकर करीब 5-6 बार नाक, कान, और सीने पर हमला कर दिया। घटना के बाद महिला के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गए और आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।

थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू की गई है। वहीं घटना स्थल का भी निरीक्षण किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति शादी के बाद से ही उसे पर लगातार शक करता है। जिसके चलते वो पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। बार बार उसके ऐसा कहने से मेरे दिल को ठेस पहुंचती थी। अब उसने ऐसा घाव दिया है जो कभी भर नहीं सकता। महिला के घरवाले भी दोनों के झगड़े से परेशान रहते थे।

Check Also

Surajpur: सूरजपुर में 9वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में क्लास 9वीं में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *