Action taken against DJ operators: बिलासपुर में शोर मचाने वाले डीजे पर चला प्रशासन का हंटर, एक दर्जन गाड़ियाँ जब्त; मचा हड़कंप

बिलासपुर न्यायधानी की सड़कों पर कानफोड़ू आवाज में बजने वाले डीजे (Action taken against DJ operators) और यातायात नियमों को ताक पर रखकर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण और कोलाहल पर जताई गई सख्त नाराजगी के बाद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग एक दर्जन डीजे वाहनों पर बड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

सड़कों पर तेज आवाज और मॉडिफिकेशन पड़ा भारी, (Action taken against DJ operators)
इस कार्रवाई के दौरान सरकंडा के मार्क हॉस्पिटल के पास तेज शोर मचाते डीजे को घेराबंदी कर पकड़ा गया, वहीं सिरगिट्टी के तिफरा काली मंदिर के पास खड़े वाहनों पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर गाज गिरी। ​जांच के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के राजीव गांधी चौक और रिंग रोड नंबर-2 पर ऐसी गाड़ियां भी पकड़ी गईं, जिनमें साउंड सिस्टम वाहन की निर्धारित चौड़ाई और ऊंचाई से काफी बाहर निकले हुए थे।

इसके अलावा बिल्हा, मस्तूरी और हिर्री क्षेत्रों में भी कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि केवल चालान ही नहीं, बल्कि वाहनों में अवैध तरीके से किए गए मॉडिफिकेशन को लेकर अब आरटीओ (RTO) को भी कड़े पत्र लिखे गए हैं।

Check Also

Lenskart Controversy: रायपुर के लेंसकार्ट शोरूम में घुसकर विरोध, चश्मे तोड़े, कर्मचारियों को लगाया टीका

Lenskart Controversy: सोशल मीडिया से शुरू हुआ लेंसकार्ट (Lenskart) विवाद अब राजधानी रायपुर तक पहुंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *