दिल्ली के बाद अब बिहार में बड़ा हादसा, अस्पताल में आग लगने से 4 की मौत, कई घायल

Bihar: बिहार में मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग लग गई. जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है. मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने 4 मौतों की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आग गुरुवार तड़के लगी. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. देखते ही देखते पूरा अस्पताल जहरीले धुएं से भर गया. आग अस्पताल के 5वीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी थी. फिलहाल, आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है और प्रशासन जांच में जुटा है.

20 से ज्यादा लोगों को किया रेस्क्यू
आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. जिस दौरान आग लगी. उस दौरान अस्पताल के अंदर कई लोग फंसे थे, जिसे खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया. आनन-फानन में इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, अभी तक 20 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है.

मरीजों को छोड़कर भागा अस्पताल का स्टाफ
मरीज के परिजनों ने आगजनी की घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की. परिजनों ने बताया कि आग लगने के बाद सभी कर्मचारी मरीजों को छोड़कर मौके से फरार हो गए. अग्निशमन अधिकारियों ने भी बताया कि जब उनकी टीम पहुंची. उस दौरान ज्यादातर अस्पताल का स्टाफ गायब मिला. फिलहाल, जांच की जा रही है.

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *