Breaking News

दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, दो एकड़ में लगी है फसल, जांच में जुटा प्रशासन

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती का मामला उजागर हुआ है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आदिवासी की जमीन को लीज पर लेकर झारखंड का व्यक्ति अफीम की खेती कर रहा था। प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Bilaspur: जमानत प्रकरण की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में घुसकर जज से अभद्रता, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Bilaspur: बिलासपुर में न्यायालय कक्ष में घुसकर जज से अभद्र व्यवहार करने और न्यायिक कार्यवाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *