गैस सिलेंडर को संभालकर करें इस्तेमाल! अब 15 नहीं, 25 दिन बाद मिलेगी अगली बुकिंग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत देशभर में एलपीजी सप्लाई पर असर के बीच गैस ग्राहकों के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अब सिंगल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ता 21 दिन से पहले और डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले 25 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं करा सकेंगे, जबकि पहले यह अवधि 15 दिन थी।

शादी और कैटरिंग कारोबार पर असर
डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। फिलहाल घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹950.50 और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2006 तक पहुंच गई है, जिससे शादी समारोह और कैटरिंग कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका है।

एसोसिएशन के एक सदस्य ने कहा कि इंडियन ऑयल गैस सिलिंडर के ग्राहक तीन तरह से बुकिंग करा सकते हैं। रविवार से घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 950.50 रुपये और व्यावसायिक की 2006 रुपये हो गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए सख्ती की है। जिससे व्यावसायिक उपभोक्ताओं, कैटरिंग व्यवसायियों के सामने अब असहज स्थिति है।

Check Also

जंतर-मंतर पर फ्री खाने की फंडिंग पर सवाल! जुनैद के घर पहुंची पुलिस, अब परिवार और पुल‍िस ने दी सफाई

Junaid Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *