बच्चे को बचाने तेंदुए से भिड़ गई मां: घर के बाहर खेल रहे मासूम पर किया हमला, मौत के मुंह से जिगर के टुकड़े को खींच लाई

मुरादाबाद। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां एक मां अपने 3 साल के बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। तेंदुए ने उस पर भी हमला करने का प्रयास किया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से लड़कर बच्चे को जबड़े से छुड़ा लिया। हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला
यह पूरा मामला जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव का है। जहां रवि नाम के युवक ने खेत में घर बनाया है। जिसमें वह अपने पत्नी बच्चे और पूरे परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात उसका तीन वर्षीय बेटा कृष्ण घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेंदुआ आ धमका और बच्चे की गर्दन को जबड़े में दबा लिया और भागने लगा।

तेंदुए से भिड़ी महिला
बताया जा रहा है कि बच्चे की रोने की आवाज सुनते ही मां गन्ना लेकर दौड़ी और तेंदुए से मासूम को छुड़ाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान उसने लगातार तेंदुए के गर्दन पर हमला किया। जिससे वह भड़क गया और बच्चे को छोड़कर मां की ओर बढ़ने लगा। तभी आस-पास में मौजूद ग्रामीण डंडा लेकर पहुंचे और तेंदुए पर हमला किया। जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया।

हमले के बाद परिजन ने उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे उत्तराखंड रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक बच्चे के गर्दन पर गहरे घाव हैं। दाएं कान को भी तेंदुए ने नोच लिया है। जिसके कारण अब उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।

Check Also

Indore: शक के चलते पत्नी की हत्या कर बच्चों को तालाब में डूबाया, बेटे ने मरने का नाटक कर बचाई जान

Indore: इंदौर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पर एक पति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *