फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, थानेदारों को बताया असामाजिक तत्व, बोले- SC के लोगों को जाति की गाली देते हैं

MP News: भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर उनका विवादित बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने पुलिस थाने के थानेदारों को असामाजिक तत्व बताया है. इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों के साथ दुर्व्यवहार की बात कही है.

‘खेत-खलिहान से लेकर दफ्तरों तक दुर्व्यवहार’
भोपाल डिक्लेरेशन-2 के लिए सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फूल सिंह बरैया ने कहा कि SC-ST के लोगों को उनका अधिकार दिलाना चाहते हैं. आदिसवासियों से जल, जंगल और जमीन छीना जा रहा है.

दलितों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर उन्होंने कहा कि दलितों के साथ ज्यादती की जा रही है. उनके हक की बात तो छोड़िए, उनका जिंदा रहना भी मुश्किल हो रहा है. खेत-खलिहानों से लेकर दफ्तरों तक अनुसूचि जाति-अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है.

‘वहां बीजेपी के असामाजिक तत्व जैसे लोग हैं’
थानेदारों पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि थाने में SC-ST का आदमी चला गया, वहां पहले वहां थानेदार हुआ करते थे. अब वहां बीजेपी के असामाजिक तत्व जैसे लोग हैं. जाति की गाली देते हैं. पढ़े-लिखे लोगों को जाति की गाली देते हैं.

फूल सिंह बरैया के बयान पहले भी चर्चा में रहे

  • कांग्रेस विधायक ने 21 सितंबर 2025 को कहा था कि आदिवासी हिंदू नहीं होते हैं, बीजेपी उन्हें जबरन हिंदू बनाने की कोशिश कर रही है.
  • एक अन्य बयान में फूल सिंह बरैया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी के पास न वोट है और न ही जनता का समर्थन है. पुलिस को लगाकर बटन दबवाती है.
  • साल 2025 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से पेंशन लेती थीं. उनकी शहादत पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उन्होंने आत्महत्या की थी.

Check Also

लखनऊ में कारोबारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश नेपाल तक पहुंचने का दावा

Live-in Partner Death Case: लखनऊ की श्रद्धा दुबे इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. सुर्खियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *