Bhopal News: हर्ष फायरिंग के चक्कर में बुरे फंसे दूल्हे राजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कट्टा भी बरामद

Bhopal News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं वारल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक दूल्हा अपनी ही शादी में हर्ष फायरिंग कर रहा है. ये घटना 8 अप्रैल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय कानूनी पचड़े में बदल गईं, जब दूल्हे और उसके रिश्तेदारों ने सरेआम हर्ष फायरिंग कर दी.

मिस्बा खान की बारात में हंगामा
दरअसल भोपाल के परवलिया स्थित DD फॉर्म हाउस में मिस्बा खान नामक युवक की बारात पहुंची थी. बारत के स्वागत के दौरान दूल्हा मिस्बा खान और उसके परिजन अत्याधिक उत्साहित हो गए और हर्ष फायरिंग कर दी. पुलिस जांच के मुताबिक सबसे पहले दूल्हे के चाचा ससुर असलम खान ने अपने अवैध कट्टे से हवाई फायर किया इसके बाद वहीं कट्टा दूल्हे को पकड़ा दिया.

दूल्हें ने आसमान में दाग दी दनादन गोलियां
इसके बाद दूल्हे ने नाचते हुए बारात में दनादन आसमान में गोलिया दाग दी. हालांकि इस घटना कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो में दूल्हा डांस करते और नोटों की बारिश के बीच फायरिंग करते साफ नजर आ रहा था.

हर्ष फायरिंग अपराध है
वायरल हो रहे वीडियो पर भोपाल पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया. साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे मिस्बा खान और उसके चाचा ससुर असलम खान को गिरफ्तार कर लिया है. असलम के पास से वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि हर्ष फायरिंग एक गंभीर अपराध है जो जानलेवा साबित हो सकता है.

Check Also

राज्‍यसभा में बने रहेंगे नीतीश कुमार के करीबी हरिवंश नारायण स‍िंह, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

Harivansh narayan singh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *