Bijapur: बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 1 जवान शहीद, 3 घायल

Bijapur IED Blast: बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है. जहां भोपालपटनम के उल्लुर इलाके में नक्सलियों IED ब्लास्ट किया. जिसमें नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली DRG की टीम इसकी चपेट में आ गया. इसमें 1 जवान दिनेश नाग शहीद हो गये और 03 जवान घायल हुए हैं.

बीजापुर में IED ब्लास्ट, 1 जवान शहीद
17 अगस्त को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में DRG की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी. सर्चिंग के दौरान 18 अगस्त को सुबह IED ब्लास्ट होने से DRG के 1 जवान दिनेश नाग शहीद हो गये और 03 जवान घायल हुए हैं.

घायल जवानों का इलाज जारी
घायल 03 जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है . प्राथमिक उपचार के उपरांत इवेक्यूट कर बेहतर उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं.

Check Also

असली सोना बताकर नकली जेवर थमाए, ₹3.90 लाख की ठगी! WhatsApp ग्रुप के मैसेज से खुला रायपुर ज्वेलर्स फर्जीवाड़ा

रायपुर. राजधानी रायपुर में शातिर ठगों ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के एक व्हाट्सएप ग्रुप की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *