Breaking News

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सीवान, BJP नेता के भांजे और जीजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Bihar Crime: बिहार का सीवान जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है. अपराधियों के हौसले इस तरह से बुलंद हैं कि भाजपा नेताओं के रिश्तेदार तक सुरक्षित नहीं हैं. बदमाशों ने मंगलवार की शाम सीवान में भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया. इस दौरान कई राउंड गोलियां चलाई, जिसमें भांजे की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. जानें कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी के मु्ताबिक, भाजपा नेता मनोज सिंह के रिश्तेदार तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे अपनी कार को खड़ी कर दी और किसी का इंतजार करने लगे. अचानक से एक कार वहां से गुजरी और खड़ी कार से सट गई, जिसकी वजह से भाजपा नेता की कार में निशान बन गए. यह देखते ही कार मालिक आगबबूला हो गए और चालक को फटकार लगाई. यहीं से विवाद शुरू हो गया.

कहासुनी के दौरान बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली
जब भाजपा नेता के रिश्तेदार चंदन सिंह ने उनकी कार पर स्क्रैच मारने वाली कार चला रहे व्यक्ति को फटकार लगाई, तो यह बात उसे नागवार गुजरी और दोनों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते कार चला रहे व्यक्ति ने चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही दोनों पिता-पुत्र जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद बदमाश भी फरार हो गए.

सुरक्षा व्यस्था पर उठे सवाल
मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बेटे हर्ष को मृत घोषित कर दिया. वहीं चंदन सिंह का गंभीर हालत में इलाज जारी है. इस घटना ने एक बार फिर बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Check Also

Ghaziabad Dog In Lift Row: कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर बवाल, दो महिलाओं में जमकर मारपीट; बाल खींचे, थप्पड़ और डंडे से हमला, VIDEO वायरल

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लिफ्ट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *