छत्तीसगढ़ में कार्टून वार! BJP ने कांग्रेस के शासनकाल का दिखाया फर्क, पोस्ट शेयर कर साधा निशाना

CG News: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर कार्टून वार शुरू हो गया है. जहां BJP ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर कार्टून वाला पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

BJP ने कांग्रेस के शासनकाल का दिखाया फर्क
बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. इस दौरान बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी और कांग्रेस के बीच के शासनकाल की तुलना की है. गरीब जनजातीय विकास शांति और पुनर्वास की बात लिखी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के शासनकाल को ड्रामेबाज भ्रम और अफवाह जैसे शब्दों के साथ संबोधित किया गया है.

किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं BJP सरकार के 2 सालों को लेकर कांग्रेस नाकामियां गिना रही है. जिस पर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार करते हुए लिखा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को परिणाम दे दिया. अपनी दृष्टिपात कांग्रेस को करनी चाहिए. जनता संतुष्ट है, विकास कार्य हो रहे हैं. 5 साल इन्होंने क्या हाल रखा प्रदेश का सब ने देखा है.

Check Also

CG Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, अब 40 सवालों के जवाब और पूरे परिवार की फोटो जरूरी

Chhattisgarh Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *