कन्नौज में रफ्तार का कहर: अलाव के पास बैठे 5 लोगों को कार ने कुचला, एक युवक की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने अलाव के पास बैठे 5 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। जबकि 4 की हालत नाजुक है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

चार लोगों की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि छिबरामऊ के बहवलपुर गांव के आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मृत व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है।

Check Also

CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग से तोड़ा नाता: 17 साल बाद दोनों हुए अलग, कोच रहते 5 बार टीम चैंपियन बनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 साल बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *