Breaking News

Priyanka Chopra ने Kapil Sharma की बेटी से मांगी माफी, जानिए क्या है कारण…

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर से अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ था. वहीं, इसी बीच कॉमेडियन ने अपनी बेटी को जन्मदिन मनाया और उसे एक इमोशनल पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया है. हालांकि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के इस पोस्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कपिल की बेटी से माफी मांगा है.

बेटी के लिए कपिल शर्मा ने लिखा इमोशनल पोस्ट
बता दें कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी अनायरा की शेयर की गई फोटो में उसे गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, मेरी प्यारी लाडो. यकीन नहीं होता कि तुम आज छह साल की हो गई. मैं सालों से लोगों को हंसाता आ रहा हूं, लेकिन असली खुशी क्या होती है, ये तुमने मुझे सिखाया. तुम सचमुच अपने नाम की तरह हो, घर की खुशी, घर की रौनक.’

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘अनायरा, हमारी जिंदगी में इतना प्यार और मुस्कान भरने के लिए धन्यवाद. पापा अभी शूट पर हैं, लेकिन जैसे ही काम खत्म होगा, सीधे तुम्हारी बर्थडे पार्टी में आ जाएंगे. तुम जानती हो न, पापा तुम्हें कितना प्यार करते हैं. फिलहाल, मैं हमारी फोटो पर तुम्हारा पसंदीदा गाना लगा रहा हूं. भगवान मेरी लाडो को हमेशा खुश रखे.’

इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की बेटी अनायरा से माफी मांगा है. एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे अनायरा, सॉरी, मैंने तुम्हारे पापा को तुम्हारी बर्थडे पार्टी से दूर रखा.’ दरअसल, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 के पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नजर आने वाली है. ऐसे में प्रियंका और कपिल साथ में शूट कर रहे थे, जिसकी वजह से वो अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो पाए. इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगी.

Check Also

‘मेरा दिल पीड़ा सहने वाली हर महिला के लिए दुखी है’, ट्विशा केस पर बोलीं बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली

Celina jaitly on Twisha Sharma Case: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *