थाना परिसर में खुदकुशी की कोशिश का मामला: इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, जमीन विवाद में लगाई थी आग

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के थाना परिसर में खुदकुशी की कोशिश का सनसनीखेज मामला आया था। थाना परिसर में खुद पर आग लगाने वाले युवक आकाश तिवारी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

युवक ने शहर के हजीरा थाना परिसर में खुद को आग लगाई थी। 70 से 80 फीसदी आग में झुलसे आकाश को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन तक जीवन और मौत से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया।

दरअसल हजीरा थाना के लाइन नंबर 1 का रहने वाला आकाश तिवारी ने बहन बहनोई से मकान विवाद से दुखी होकर आग लगाई थी। आकाश की पत्नी ने भी बहनोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जीजा शिवशंकर पाठक और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। हजीरा थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी है।

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *