डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 59 लाख ठगी का मामलाः मुख्य आरोपी मुकेश चौधरी राजस्थान से गिरफ्तार

जबलपुर। मध्यप्रदेश में बुजुर्ग महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 59 लाख ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। मुख्य आरोपी मुकेश चौधरी राजस्थान जयपुर से गिरफ्तार हो गया है। दरअसल घटना लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कालोनी के पटेल मोहल्ले की है। 61 वर्षीय शशि शर्मा ने क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज कराया था। मोबाइल सिम का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किये जाने का डर दिखाकर उसे डिजिटल अरेस्ट किया था। कई ट्रांसफर और आरटीजीएस के जरिये 59 लाख रुपये लिए गए थे। 22 जनवरी 2025 को 59 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

सायबर ठगों के जाल में फंसकर बुजुर्ग महिला पति के रिटारमेंट में मिली रकम गंवा बैठी थी। महिला के पति व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर से असिस्टेंट वर्क मैनेजेर के पद से रिटायर हुए थे। पति-पति दोनों के संयुक्त खाते में रिटारमेंट में मिली रकम जमा थी। अपराध थाना, क्राइम ब्रांच और सायबर सेल की मदद से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Check Also

Bengal Election Result: रुझानों के बीच TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, बांकुरा में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटिंग की आज गिनती हो रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *