CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, शीतकालीन सत्र, धान खरीदी समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

CG Cabinet Meeting: CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, धान खरीदी, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे.

वर्तमान में चल रही योजनाओं का होगा मूल्यांकन
राज्य में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा. साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी निर्णय की प्रक्रिया तेज की जा सकती है.

सरकार के विकास रोडमैप को गति देने के लिए निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचा उन्नयन से जुड़े प्रस्ताव भी मेज पर आ सकते हैं.

Check Also

Raipur News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 49.52 करोड़ का ओवरब्रिज, अमलीडीह से द्रोणाचार्य स्कूल तक जाम से मिलेगी राहत

Raipur Local News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. अब रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *