Breaking News

दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार (24 नवंबर 2025) को निधन हो गया है. धर्मेंद्र काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. काफी देर से घर पर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लगी थी. लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. बॉबी देओल, सनी देओल समेत अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गए हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

एक्टर धर्मेंद्र को पिछले कुछ हफ्ते से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद पूरी तरह से धर्मेंद जब स्वस्थ्य हो गए तो उनके बेटों ने घर पर ही इलाज कराने का फैसला किया था. आज अचानक उनका निधन हो गया. पूरा परिवार घर पर पहुंच चुका है.

करण जौहर ने जताया दुख
फिल्म निर्देशक करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक्टर धर्मेंद्र को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह एक युग का अंत है. एक विशाल मेगा स्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार, अविश्वसनीय रूप से सुंदर और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति. वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे. सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं.”

अप्रैल में हुई थी 2 बड़ी सर्जरी
इसी साल अप्रैल महीने में धर्मेंद्र की आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट और मोतियाबिंद की दो बड़ी सर्जरी हुई थी. सर्जरी के बाद जब धर्मेंद अस्पताल से निकले तो बोले, ‘मुझमें अभी बहुत दम है… अभी भी जान रखता हूं मैं.’ धर्मेंद्र की उम्र भले ही 89 रही लेकिन वे हमेशा एक्टिव रहे.

Check Also

BJP के उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद, 18 जून को होगा चुनाव

BJP Candidates Nomination: मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *