CG News: रायपुर में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत, पत्नी से विवाद के बाद बौखलाया

Chhattisgarh Crime News: राजधानी रायपुर में पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरी पारा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोपी जीजा जितेंद्र वर्मा जो पेशे से एक बाउंसर है, उसने अपनी दो सालियों पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी. इस हमले में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दो की मौत
मृतक युवती की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती का नाम दुर्गेश्वरी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने गीतांजलि के माथे पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दुर्गेश्वरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई.

कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, पति जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू बाउंसर का काम करता है. वह पत्नी खिलेश्वरी के कैरेक्टर पर शक करता था. ऐसे में आए दिन दंपती में विवाद होते रहता था. मंगलवार को विवाद के बाद पत्नी बच्चे के साथ ससुराल चली गई थी, जीतेंद्र का पत्नी से संपर्क नहीं हो रहा था.

ऐसे में वह रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच मोवा बाजार के पास स्थित ससुराल में लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा. इस दौरान उसकी सालियां गीतांजलि और दुर्गेश्वरी बाहर आईं और उसे समझाकर वापस जाने को कहा. इसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और घर में मौजूद अपनी दोनों सालियों पर फायरिंग कर दी.

Check Also

PM मोदी की अपील पर CM साय का बयान: कहा- सोना कम खरीदें और पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, राहुल के बयान पर भी किया पलटवार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक संकट, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *